हिमाचल पर्यटन निगम और आईआरसीटीसी मिलकर बढाएंगे बिज़नेस

WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल पर्यटन निगम और आईआरसीटीसी मिलकर बढाएंगे बिज़नेस


धर्मशाला, 24 फ़रवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) अब पूरे देश में अपनी मौजूदगी दिखाएगा। एचपीटीडीसी के एमडी डा. राजीव कुमार ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) के चेयरमैन एवं एमडी संजय कुमार जैन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान जहां दोनों संस्थानों में हुए एमओयू को आगे बढ़ाते हुए दोनों एक दूसरे को बिजनेस बढ़ाने मेें सहयोग करने पर सहमत हुए। इस दौरान टूरिज्म टीम हेड राहुल हिमालियन, डायरेक्टर (टूरिज्म और मार्केटिंग) और दूसरे सीनियर अधिकारी प्रोमिला गुप्ता, ग्रुप जनरल मैनेजर (टूरिज्म), प्रदीप कुमार धीमान, जनरल मैनेजर (टूरिज्म) भी मौजूद रहे।

इस मुलाकात का उद्देश्य कॉर्पोरेशन की ऑक्यूपेंसी बढ़ाने के लिए आईआरसीटीसी के साथ भविष्य में कोलोबोरेशन करना था। इस कोलोबोरेशन से एचपीटीडीसी को को पूरे भारत में अपनी मौजूदगी दिखाने में मदद मिलेगी। आईआरसीटीसीपोर्टल के जरिए एचपीटीडीसी के कार्ड बेचने की संभावना भी तलाशी गई। ऐसे समय में जब एचपीटीडीसी मुश्किल फाइनेंशियल हालात का सामना कर रहा है, ऐसे कदम पूरे भारत में इसकी मौजूदगी बढ़ाने और इसके रेवेन्यू को बढ़ाने में मदद करेंगे। इन दिनों एमडी एचपीटीडीसी शिमला में हैं ताकि अलग-अलग इंस्टीट्यूशन और कॉर्पोरेट हाउस के साथ टाई-अप के ऑप्शन देख सकें, जिससे इसकी ऑक्यूपेंसी बढ़ाने में मदद मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story