केंद्रीय विश्वविद्यालय का एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में शानदार पदार्पण, 791–800 बैंड में स्थान प्राप्त

WhatsApp Channel Join Now


धर्मशाला, 10 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश ने एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में पहली बार स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय ने एशिया की समग्र रैंकिंग में 791–800 बैंड में स्थान प्राप्त किया है, जबकि दक्षिण एशिया की उप-क्षेत्रीय रैंकिंग में 239वां स्थान हासिल किया है।

विश्व की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय रैंकिंग प्रणालियों में से एक में विश्वविद्यालय की यह पहली उपस्थिति उसकी बढ़ती शैक्षणिक प्रतिष्ठा, अनुसंधान प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाती है। इस उपलब्धि का विशेष महत्व इसलिए भी है कि क्यू एस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश का सर्वोच्च रैंक प्राप्त सरकारी विश्वविद्यालय बनकर उभरा है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने प्रो. महेंद्र, निदेशक, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी), शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में विश्वविद्यालय का पदार्पण अकादमिक उत्कृष्टता और अंतरराष्ट्रीय पहचान की दिशा में उसकी यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

उन्होंने कहा कि टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में विश्वविद्यालय का 701–800 बैंड में स्थान प्राप्त करना तथा इसके बाद एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में 791–800 बैंड में पहली बार स्थान बनाना विश्वविद्यालय समुदाय की सामूहिक प्रतिबद्धता, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774949 Articles

Share this story