केंद्रीय विश्वविद्यालय में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 12 अक्टूबर (हि.स.)।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला में संचालित किए जा रहे डा. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीएम केयर्ज चिल्ड्रन स्कीम के तहत ज़रूरतमंद व पात्र लाभार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के प्रवक्ता ने बताया कि इस साल 7 अक्तूबर से प्रशिक्षण के लिए प्रवेश की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीएम केयर्ज चिल्ड्रन स्कीम के इच्छुक विद्यार्थी निशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसकी अंतिम तिथि 20 नवम्बर, 2026 निर्धारित की गई है।

प्रशिक्षण के लिए 100 उम्मीदवार चयनित किए जाएंगे जिसका निर्धारण प्रवेश परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर किया जाएगा। नामांकित किए जाने वाले उम्मीदवारों को एक वर्ष के लिए 4 हजार रुपये वजीफा भी प्रदान किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759690 Articles

Share this story