हिमाचली के अक्षय ठाकुर मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के सचिव नियुक्त
धर्मशाला, 14 अप्रैल (हि.स.)।
हिमाचली युवक अक्षय ठाकुर को मुंबई भाजपा युवा मोर्चा का सचिव नियुक्त किया गया है।29 वर्षीय अक्षय ठाकुर मूलतः बिलासपुर जिला के बरठीं से सम्बन्ध रखते हैं। उनके दादा लगभग सौ साल पहले एक जर्मन कम्पनी में नौकरी करने के लिए मुंबई आये थे और यही बस गए। वहीं उनके पिता अजीत सिंह ने मुंबई में अपना व्यवसाय शुरू किया। अक्षय ठाकुर ने मुंबई यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ग्रहण करने के बाद कुछ समय निजी कंपनी में नौकरी की लेकिन बाद में राजनीति में पदार्पण किया।
उनकी माता मीरा ठाकुर इसहान्या मुंबई महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं।
अक्षय ठाकुर का कहना है कि वह हिमाचल में अपनी जड़ों से मज़बूती से जुड़े हैं और हिमाचली कला, संस्कृति और पहाड़ी भाषा में उनकी गहरी रूचि है जिसके चलते वह साल में दो तीन बार हिमाचल आते रहते हैं। उनका कहना है की वह अपना राजनैतिक भविष्य महाराष्ट्र में ही तलाशेंगे और मुंबई को राजनैतिक कर्म भूमि बनाएंगे। उनका कहना है की मुंबई में लगभग तीन लाख हिमाचली बसे हैं और वह इन हिमाचलियों की आवाज को बुलंद करेंगे और दोनों संस्कृतियों को नज़दीक लाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

