धर्मगुरु दलाई लामा ने बाढ़ में जान गंवाने वालों के लिए की प्रार्थना

WhatsApp Channel Join Now
धर्मगुरु दलाई लामा ने बाढ़ में जान गंवाने वालों के लिए की प्रार्थना


धर्मशाला, 27 अगस्त (हि.स.)। लद्दाख प्रवास पर गए परम पावन दलाई लामा ने तिब्बत और नेपाल में बाढ़ की आपदा से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की। दलाई लामा ने अपने संदेश में कहा कि नेपाल के रसुवा और तिब्बत के कीरोंग इलाके में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जान-माल की भारी तबाही के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है।

धर्मगुरु ने कहा कि मैं उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। इस त्रासदी से प्रभावित लोगों और शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि चूंकि इस इलाके में पहले भी आपदाएं आती रही हैं, इसलिए ये निश्चित रूप से किसी गहरी वजह, चाहे वह जलवायु परिवर्तन हो या कोई और कारण, के संकेत हैं। मुझे उम्मीद है कि जहां भी संभव हो, ऐसे कदम उठाए जाएंगे जिनसे यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में ऐसी आपदाएं दोबारा न हों।

परम पावन ने आग्रह किया कि इस क्षेत्र के प्राकृतिक पर्यावरण की सुरक्षा और देखभाल की जाए ताकि भविष्य में ऐसी आपदाओं को कम किया जा सके

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story