धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन पर बीड़ में कार्यक्रम आयोजित, सांसद अनुराग शर्मा रहे मुख्यातिथि

WhatsApp Channel Join Now
धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन पर बीड़ में कार्यक्रम आयोजित, सांसद अनुराग शर्मा रहे मुख्यातिथि


धर्मशाला, 06 जुलाई (हि.स.)। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने तिब्बती समुदाय से आह्वान किया है कि वे बोध ज्ञान, मान्यताओं और परंपराओं का निर्वहन करते हुए समाज में आदर्श बनकर समाज को उन्नति की पराकाष्ठा पर पहुंचा सकते हैं। सांसद अनुराग शर्मा सोमवार को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिवस के मौके पर राज्यसभा सांसद डेगे डिवीजन बैजनाथ के बीड़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि निर्वासन के कई दशक बीत जाने के बावजूद तिब्बती समुदाय ने न केवल अपनी परंपराओं और पौराणिक मान्यताओं को जीवंत रखा है बल्कि धर्म-कर्म के मार्ग पर चलते हुए समूचे विश्व में बौद्ध धर्म का अलख जगाकर अन्य सभी धर्म के समक्ष खुद को खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब समूचा विश्व हिंसा, युद्ध, नैतिक मूल्यों की गिरावट और आंतरिक असुरक्षा जैसे कठिन दौर से गुजर रहा है तो जरूरी है गौतम बुद्ध के ज्ञान के प्रकाश से समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने उपस्थित जन समूह से अपील की कि वे तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा की धर्म के प्रति आस्था, सादगी पूर्ण जीवन यापन और गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलते हुए तिब्बती समुदाय को अन्य धर्म की अपेक्षा आदर्श साबित कर सकते हैं।

इस मौके पर अनुराग शर्मा को डेगे डिवीजन के अध्यक्ष छेमे दोरजी जागोतस्यांग ने अनुराग शर्मा को तिब्बती परंपराओं के अनुरूप सम्मानित किया। इस मौके पर तिब्बती सांसद वांगदू दोरजी, नवांग, जिग्मे शेनयेत्स्यांग सहित तिब्बती समुदाय के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story