राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात


धर्मशाला, 09 मई (हि.स.)। राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से उनके पालमपुर स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरे के दौरान राज्यपाल ने शांता कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनका हालचाल जाना। इस दौरान दोनों के बीच हुई मुलाकात में उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य और पूरे क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

राज्यपाल ने शांता कुमार के विशाल अनुभव और जनजीवन में अमूल्य योगदान के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की। इस मौके पर शांता कुमार ने राज्यपाल को उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक अविचल पंथी भेंट की।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story