पुराना कांगड़ा में निर्मित वन विश्राम गृह का एचआरटीसी उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
पुराना कांगड़ा में निर्मित वन विश्राम गृह का एचआरटीसी उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन


धर्मशाला, 09 अप्रैल (हि.स.)। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकासात्मक कार्य चल रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री का पूर्ण सहयोग यहां प्राप्त हो रहा है जिसके लिए उनका बहुत आभार है। यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने वीरवार को पुराना कांगड़ा में वन विश्राम गृह का उद्घाटन करते हुए कहे। इससे पूर्व डीएफओ अमित शर्मा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष अजय वर्मा को शॉल टोपी पहनकर सम्मानित किया।

उपाध्यक्ष एचआरटीसी ने कहा कि पुराना कांगड़ा का इतिहास अत्यंत पुराना है। यहां प्रकृति ने अपना भरपूर आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा इस विश्राम गृह के निर्माण पर 22 लाख रुपये की लगता आई है। उन्होंने यहां और सुविधाएं देने के लिए पूरा सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कांगड़ा में इस समय अनेकों विकास के कार्य हुए हैं। लोगों के लिए बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया गया है। कांगड़ा को सुन्दर बनाने का कार्य भी हुआ है, इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने इस स्थान को पर्यटन की दृष्टि से और विकसित बनाने के विषय पर अधिकारियों से चर्चा की और उन्हें अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

इससे पूर्व एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने कहा कि इस स्थान पर पर्यटन की भरपूर संभावनाएं हैं उन्होंने कहा कि स्थान पर एडवेंचर टूरिज्म को स्थापित किया जा सकता है उन्होंने ग्लास ब्रिज और बंजिंग जंपिंग साइड के रूप में इस स्थान को विकसित करने की संभावनाएं अधिक होने की बात कही।

डीएफओ अमित शर्मा ने मुख्य अतिथि का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा फॉरेस्ट विभाग अधिकारी और कर्मचारी अनेकों मुश्किलों में वन संपदा की रक्षा करते हैं। उन्होंने लोगों से वन संपदा की रक्षा करने के लिए सहयोग देने की अपील की उन्होंने कहा यदि लोग कहीं भी आगजनी जैसी घटना देखते हैं तो उसकी जानकारी विभाग तक अवश्य पहुंचाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story