स्कूल शिक्षा बोर्ड में अधिकारी पदोन्नत, बोर्ड अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
स्कूल शिक्षा बोर्ड में अधिकारी पदोन्नत, बोर्ड अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं


धर्मशाला, 10 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला में अधीक्षक ग्रेड-2 से अनुभाग अधिकारी (एसओ) पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों से भेंट कर उनके अब तक के कार्यों की सराहना की तथा कहा कि उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता एवं अनुभव के आधार पर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का ईमानदारी, पारदर्शिता एवं पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए शिक्षा बोर्ड की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा बोर्ड की सफलता उसके अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना, अनुशासन एवं कार्य के प्रति समर्पण पर आधारित है। उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने अनुभव का लाभ संगठन के हित में देते हुए अधीनस्थ कर्मचारियों का मार्गदर्शन करेंगे तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करेंगे।

डॉ. शर्मा ने कहा कि शिक्षा बोर्ड अपने प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करता है तथा योग्यता एवं कर्मठता के आधार पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story