एसओएस के नॉट एलिजिबल अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने का अंतिम अवसर

WhatsApp Channel Join Now
एसओएस के नॉट एलिजिबल अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने का अंतिम अवसर


धर्मशाला, 22 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि मार्च-2026 में आयोजित राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) मैट्रिक एवं जमा दो परीक्षाओं के परिणामों के उपरांत पुनर्मूल्यांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदन पत्रों की जांच के दौरान कुछ अभ्यर्थियों के आवेदन आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण न होने के कारण पुनर्मूल्यांकन के लिए नॉट एलिजिबल पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा ऐसे अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जमा दो वर्ग में पांच तथा मैट्रिक वर्ग में एक अभ्यर्थी का आवेदन अनर्ह पाया गया है। यदि संबंधित अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित अवधि में पुनर्मूल्यांकन शुल्क जमा किया गया है, तो वे शुल्क जमा करने संबंधी प्रमाण सहित अपने दस्तावेज 25 जून 2026 तक बोर्ड कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि उनके प्रकरणों पर नियमानुसार विचार किया जा सके।

डॉ. शर्मा ने कहा कि निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेज बोर्ड कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें, ताकि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जा सके। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि अनर्ह घोषित अभ्यर्थियों की विषयवार सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story