बोर्ड ने निजी शिक्षण संस्थानों की संबद्धता के लिए शुरू की निरीक्षण प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 21 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए निजी शिक्षण संस्थानों से प्राप्त नई संबद्धता, स्तरोन्नत संबद्धता, नवीनीकरण तथा 3 से 5 वर्ष की संबद्धता संबंधी आवेदनों के दृष्टिगत संबंधित संस्थानों के निरीक्षण के लिए विभिन्न निरीक्षण समितियों का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि गठित समितियों द्वारा संबंधित निजी शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण कार्य दिनांक 21 नवंबर से शुरू किया जाएगा। इस दौरान संस्थानों का निर्धारित मापदंडों एवं नियमों के अनुरूप निरीक्षण किया जाएगा, ताकि संबद्धता के लिए निर्धारित आवश्यक शर्तों एवं मानकों की जांच की जा सके।

डॉ. शर्मा ने बताया कि संबद्धता संबंधी आगामी प्रक्रिया एवं शेष औपचारिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से निरीक्षण समितियों को अपने-अपने आदेशों में निर्धारित समयसीमा के अनुरूप निरीक्षण कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट बोर्ड कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने सभी निरीक्षण टीमों को निर्देश दिए कि वे निरीक्षण कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें तथा निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, ताकि संबद्धता संबंधी आगामी कार्यवाही समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780857 Articles

Share this story