शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में तीसरी, पांचवीं एवं आठवीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर में

WhatsApp Channel Join Now
शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में तीसरी, पांचवीं एवं आठवीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर में


धर्मशाला, 17 नवंबर (हि.स.)।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में तीसरी, पांचवीं एवं आठवीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। तीसरी एवं पांचवीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं दिनांक 14 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक तथा आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 9 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं प्रातःकालीन सत्र में प्रातः 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगी।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए परीक्षाओं के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए बोर्ड द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों से आग्रह किया कि वे निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जा सके।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उक्त परीक्षाओं की विस्तृत डेटशीट हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध करवा दी गई है। संबंधित विद्यालयों, अभिभावकों एवं परीक्षार्थियों से आग्रह है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर डेटशीट का अवलोकन करें तथा उसके अनुसार परीक्षा की तैयारियां सुनिश्चित करें।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778673 Articles

Share this story