उपमुख्य सचेतक ने पिता की स्मृति में तल माता मंदिर के प्रवेश द्वार एवं सीढ़ियों का किया लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
उपमुख्य सचेतक ने पिता की स्मृति में तल माता मंदिर के प्रवेश द्वार एवं सीढ़ियों का किया लोकार्पण


धर्मशाला, 15 अक्टूबर (हि.स.)। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को अपने स्वर्गीय पिता कर्म सिंह पठानिया की स्मृति में उनकी माता विद्या देवी द्वारा निर्मित तल माता मंदिर मार्ग के मुख्य प्रवेश द्वार एवं सीढ़ियों का विधिवत लोकार्पण किया।

धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़े इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना और हवन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। लोकार्पण के उपरांत मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के माध्यम से माता रानी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ परिवार की धार्मिक आस्था और परंपराओं को भी सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से ही यह पुण्य कार्य संपन्न हो पाया है। उन्होंने माता के चरणों में प्रार्थना की कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी निवासी सुखी, स्वस्थ और खुशहाल रहें।

उन्होंने माता रानी से समस्त क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि तल माता मंदिर मार्ग के मुख्य प्रवेश द्वार एवं सीढ़ियों के निर्माण से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761595 Articles

Share this story