प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को दे रही प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया

WhatsApp Channel Join Now
प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को दे रही प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया


धर्मशाला, 03 नवंबर (हि.स.)। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को ग्राम पंचायत सुधेड़ के मतेई धार में विद्युत विभाग द्वारा 15 लाख 78 हजार 90 रुपये की लागत से स्थापित 63 केवीए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से आसपास के 150 घरों को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या में सुधार होगा।

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास तथा लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ कर लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया जाए।

उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई जाने वाली मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार आगामी समय में उन्हें पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ग्राम पंचायत सूधेड के मतेई धार में सड़क को पक्का करवाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखूंगा। सुधेड़ की सड़क को भी जल्द ही पक्का किया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का निपटारा मौके पर करते हुए ही अन्य समस्याओं के निवारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story