शाहपुर की तीन महत्वपूर्ण सड़कों को लेकर विधायक ने की समीक्षा बैठक

WhatsApp Channel Join Now
शाहपुर की तीन महत्वपूर्ण सड़कों को लेकर विधायक ने की समीक्षा बैठक


धर्मशाला, 17 नवंबर (हि.स.)।

तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में मंगलवार को शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों डल से गद्दी बस्ती, बर्नेट-घेरा सड़क तथा नड्डी से गतड़ी सड़क को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग विकास सूद, अधीक्षण अभियंता बी.एम. ठाकुर तथा तहसीलदार धर्मशाला उपस्थित रहे।

इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने तीनों सड़कों से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्यों को लेकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778578 Articles

Share this story