उपमुख्य सचेतक ने पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर के निधन पर जताया गहरा शोक

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 01 फ़रवरी (हि.स.)। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। किशन कपूर का शनिवार को 73 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के चलते देहांत हो गया।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि किशन कपूर एक अनुभवी राजनेता और समाजसेवी थे, जिन्होंने सदैव जनहित में कार्य किया। उनके निधन से प्रदेश ने एक सच्चे नेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि किशन कपूर ने अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया

Share this story