2.72 करोड़ से बन रही है धनोटू-वाया बद बस्ती सड़क : केवल सिंह पठानिया

WhatsApp Channel Join Now
2.72 करोड़ से बन रही है धनोटू-वाया बद बस्ती सड़क : केवल सिंह पठानिया


धर्मशाला, 27 फ़रवरी (हि.स.)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिस पर 2.72 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 से जुड़ने वाली इस सड़क की लंबाई 3.64 किलोमीटर है। सड़क निर्माण पूर्ण होने पर अप्पर लदवाड़ा, बद बस्ती, धनोटु तथा अप्पर मुंदला के लगभग 1500 लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।

यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को लदवाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर तीन कुठेड़ में आयोजित जनसमस्या निवारण कार्यक्रम के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए दी।

ग्रामीण स्तर पर आयोजित जनशिकायत निवारण कार्यक्रमों में अधिकारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि लदवाड़ा पंचायत में जायका परियोजना के तहत किसानों को निर्बाध सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 52 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं ।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story