निर्धनों तथा गरीबों की हितैषी है सुख सरकार : पठानिया

WhatsApp Channel Join Now
निर्धनों तथा गरीबों की हितैषी है सुख सरकार : पठानिया


धर्मशाला, 09 अगस्त (हि.स.)। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल की गरीब जनता के हितैषी है। उनके हर निर्णय की बुनियाद में लोक हित तथा गरीब कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों की पहचान और सूचियों में सुधार को लेकर की गई पहल अत्यंत स्वागत योग्य और सराहनीय है। इस पहल की सराहना इसलिए हो रही है क्योंकि इसने दशकों पुराने लचर सिस्टम को बदलकर सीधे वास्तविक गरीबों को हक दिलाने का काम किया है।

रविवार को शाहपुर विस क्षेत्र के रेहलू में बीपीएल परिवारों को लेकर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के इन प्रयासों और लोकप्रियता से विरोधी दलों के नेता बुरी तहर से घबरा गए हैं, मुख्यमंत्री पर दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणी को लेकर हिमाचल के लोगों ने भी कड़ी भत्र्सना की है। उन्होंने कह कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो कागजों में सिमटी गरीबी उन्मूलन योजनाओं को धरातल पर उतारने और आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पंहुचाने के लिए कारगर कदम उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 90 हजार अति-गरीबों को पहली बार सुक्खू सरकार ने राज्य में अपना परिवार सुखी परिवार योजना शुरू की है। इसके तहत कराए गए पारदर्शी सर्वे में राज्य के ऐसे 85 हजार से 90 हजार अति-गरीब परिवारों की पहचान हुई है, जो आजादी के बाद से आज तक कभी बीपीएल सूची में शामिल ही नहीं हो पाए थे और सभी योजनाओं से वंचित थे। उ

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story