उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता ब्रजेश्वरी मंदिर में नवाया शीश

WhatsApp Channel Join Now
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता ब्रजेश्वरी मंदिर में नवाया शीश


धर्मशाला, 27 जुलाई (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने कांगड़ा दौरे के दौरान सोमवार को विश्व प्रसिद्ध माता ब्रजेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए राज्य के निरंतर विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

मंदिर परिसर में पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में माथा टेककर प्रदेश में अमन, शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत उप मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित पवन कुमार की चाय की दुकान पर भी रुके। इस दौरान उन्होंने पवन कुमार से मुलाकात की, उनका तथा उनके परिवार का हालचाल जाना और कुछ समय तक उनसे बातचीत की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक धर्मपुर चंद्रशेखर, विधायक नालागढ़ हरदीप बाबा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुरेंद्र काकू, पूर्व विधायक अजय महाजन, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, सहित अन्य पार्टी नेता और अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story