नशा निवारण दिवस पर 25 जून को शिक्षा बोर्ड में लगेगी कार्यशाला

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 22 जून (हि.स.)। नशामुक्त भारत अभियान के तहत अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर 25 जून को निक्षय दिवस के रूप में स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन स्वास्थ्य, सामाजिक एवं कल्याण तथा गुंजन संस्था के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा ने बताया कि इस कार्याशाला के आयोजन का उद्देश्य नशे की मांग को कम करने, नशे के बारे में जागरूक करने, स्वस्थ जीवन-शैली के प्रति लोगों को प्रेरित करने तथा नशामुक्ति अभियान में सामान्य लोगों की सामूहिक जिम्मेवारी सुनिश्चित करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story