अनिल धीमान ने धर्मशाला में संभाला डीपीआरओ का कार्यभार

WhatsApp Channel Join Now
अनिल धीमान ने धर्मशाला में संभाला डीपीआरओ का कार्यभार


अनिल धीमान ने धर्मशाला में संभाला डीपीआरओ का कार्यभार


धर्मशाला, 07 नवंबर (हि.स.)। अनिल कुमार धीमान ने शनिवार को धर्मशाला स्थित जिला लोक संपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय, जिला कांगड़ा में अपना कार्यभार संभाल लिया। हिमाचल प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उनकी नियुक्ति जिला कुल्लू से जिला कांगड़ा में रिक्त जिला लोक संपर्क अधिकारी के पद पर की गई है।

अनिल कुमार धीमान इससे पूर्व जिला कुल्लू में जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अपने सेवाकाल के दौरान वे पालमपुर और देहरा में सहायक लोक संपर्क अधिकारी (एपीआरओ) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। पालमपुर और देहरा में सहायक लोक संपर्क अधिकारी तथा कुल्लू में जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में सेवाएं देने के बाद अब उन्हें जिला कांगड़ा के धर्मशाला में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774046 Articles

Share this story