बाल ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

WhatsApp Channel Join Now
बाल ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण


धर्मशाला, 28 नवंबर (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा द्वारा जिला के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में बाल ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा साइबर अपराधों की शिकायत एवं सहायता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पहल की जा रही है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आर. मिहुल शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें साइबर बुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न, ऑनलाइन ग्रूमिंग, सेक्स्टॉर्शन और एआई से तैयार भ्रामक सामग्री जैसे संभावित खतरों से बचाव के उपायों की जानकारी देना है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यालयों में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in की जानकारी प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं, पुस्तकालयों एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव और उनकी शिकायत दर्ज करवाने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

आर. मिहुल शर्मा ने कहा कि बच्चों के लिए सुरक्षित डिजिटल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों एवं संबंधित विभागों का आपसी समन्वय आवश्यक है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784740 Articles

Share this story