धर्मशाला कॉलेज में एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, क्रॉस एफआईआर दर्ज
धर्मशाला, 02 नवंबर (हि.स.)।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में सोमवार को एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झंडा तोड़ने को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस मामले में दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार एक पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई कि एनएसयूआई का झंडा तोड़ने के मामले को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस थाना धर्मशाला में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 191(2), 191(3), 190 और 115(2) के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
मामले की जांच पुलिस थाना धर्मशाला के की हो से की जा रहे हैं। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर घटना की जांच में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

