डीएलएड जून-2026 के पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित

WhatsApp Channel Join Now
डीएलएड जून-2026 के पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित


धर्मशाला, 05 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जून 2026 में आयोजित डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) भाग-1 एवं भाग-2 की परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्निरीक्षण का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि संबंधित परीक्षार्थी अपना पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्निरीक्षण परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर देख सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जून 2026 की डीएलएड परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्निरीक्षण का अवसर प्रदान किया गया था। प्राप्त आवेदनों में डीएलएड भाग-1 के 30 मामले तथा भाग-2 के 8 मामले, अर्थात कुल 38 मामले शामिल थे, जिनका आज पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्निरीक्षण परिणाम जारी कर दिया गया है।

डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि बोर्ड द्वारा पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्निरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न की गई है। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित लिंक के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story