नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के लिए एसडीएम अधिकृत

WhatsApp Channel Join Now
नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के लिए एसडीएम अधिकृत


धर्मशाला, 04 जून (हि.स.)। उपायुक्त कांगड़ा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायती राज) हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला कांगड़ा की विभिन्न पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए संबंधित उपमंडल अधिकारियों (नागरिक) को अधिकृत किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि एसडीएम जवाली को नगरोटा सूरियां, एसडीएम नूरपुर को नूरपुर, एसडीएम देहरा को देहरा एवं प्रागपुर, एसडीएम ज्वालामुखी को सुरानी, एसडीएम कांगड़ा को कांगड़ा, एसडीएम पालमपुर को पालमपुर, भवारना एवं पंचरुखी, एसडीएम जयसिंहपुर को लंबागांव, एसडीएम बैजनाथ को बैजनाथ, एसडीएम धर्मशाला को धर्मशाला, एसडीएम धीरा को सुलह, एसडीएम नगरोटा बगवां को नगरोटा बगवां एवं बड़ोह, एसडीएम फतेहपुर को फतेहपुर, एसडीएम शाहपुर को रैत तथा एसडीएम इंदौरा को इंदौरा के लिए अधिकृत किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story