उपायुक्त ने किया कुष्ठ रोग अस्पताल पालमपुर का दौरा

WhatsApp Channel Join Now
उपायुक्त ने किया कुष्ठ रोग अस्पताल पालमपुर का दौरा


धर्मशाला, 01 सितंबर (हि.स.)। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मंगलवार को पालमपुर के कंडबाड़ी स्थित जोनल कुष्ठ रोग अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने कर्मचारियों से रोगियों के संबंध में विभिन्न जानकारी एकत्रित की और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर फीडबैक भी लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए विभिन्न दिशा निर्देश भी जारी किए। इस दौरान उन्होंने रोगियों से बातचीत भी की और अस्पताल द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं पर भी मरीजों से फीडबैक लिया। दौरे के दौरान उनके साथ एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story