धर्मगुरु दलाई लामा से मिले कांग्रेस नेता, सोनिया गांधी की पुस्तक की भेंट

WhatsApp Channel Join Now
धर्मगुरु दलाई लामा से मिले कांग्रेस नेता, सोनिया गांधी की पुस्तक की भेंट


धर्मगुरु दलाई लामा से मिले कांग्रेस नेता, सोनिया गांधी की पुस्तक की भेंट


धर्मशाला, 16 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार तथा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक आर.एस. बाली ने सोमवार को बौद्ध धर्मगुरु परम पावन दलाई लामा से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘बिलोंगिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ की प्रति परम पावन दलाई लामा को भेंट की। इस दौरान नेताओं ने उनके साथ विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद किया तथा उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर आर.एस. बाली ने कहा कि परम पावन दलाई लामा का जीवन शांति, करुणा, अहिंसा, धैर्य एवं सहिष्णुता जैसे सार्वकालिक मानवीय मूल्यों की प्रेरणादायी अभिव्यक्ति है। उनका दर्शन और चिंतन संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में मानवता, आपसी सद्भाव और शांति का उनका संदेश विशेष महत्व रखता है।

बाली ने कहा कि परम पावन दलाई लामा का स्नेह, आशीर्वाद और मानवता के प्रति उनका संदेश समाज को शांति, करुणा एवं सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778227 Articles

Share this story