धर्मशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मेधावी हुए सम्मानित, वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
धर्मशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मेधावी हुए सम्मानित, वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित


धर्मशाला, 27 अक्टूबर (हि.स.)।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान द्वितीय वर्ष के विभिन्न स्नातकोत्तर विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में विभिन्न विषयों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा गया।

एमए अंग्रेजी विषय में प्रियंका रियालिया ने प्रथम, सृष्टि गुलेरिया ने द्वितीय तथा मयंक ने तृतीय स्थान हासिल किया। भूगोल (जियोग्राफी) विषय में प्रेरणा प्रथम, तमन्ना द्वितीय तथा अमीशा तृतीय स्थान पर रहीं।

एमएससी केमिस्ट्री में वंशिका ने प्रथम, साक्षी चौधरी ने द्वितीय तथा सलोनी चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमकॉम में अक्षु ने प्रथम, स्मृति धीमान ने द्वितीय तथा अमीशा चौधरी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार, एमबीए में श्रिया वर्मा प्रथम, नुपुर द्वितीय तथा नितिन राणा तृतीय स्थान पर रहे। एमसीए द्वितीय वर्ष में सलोनी ने प्रथम, आशमी ने द्वितीय तथा वीरेन्द्र पाल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767810 Articles

Share this story