मुख्यमंत्री 22 जनवरी को करेंगे सुलह का दौरा, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री 22 जनवरी को करेंगे सुलह का दौरा, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण


धर्मशाला, 19 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 22 जनवरी को कांगड़ा जिला के सुलह विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास कार्यों को लोकार्पित करेंगे और कई विकास कार्यों की नींव भी रखेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सुलह दशहरा मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को सफल बनाने के लिए प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक का आयोजन जल शक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर अक्षैणा में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुलह विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास कार्यों की सौगात प्रदान करेंगे। साथ ही जन प्रतिनिधियों और स्कूली छात्रों को चिट्टे के खिलाफ शपथ भी दिलवाई जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की आवश्यक तैयारी को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी विभागों को पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस मुख्यमत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभाग आपसी सामंजस्य से कार्य करें।

उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधानसभा क्षेत्र के लोगों से भी मुख्यमंत्री की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में लोग मौजूद रहने की अपील भी की।

बैठक के उपरांत संजय चौहान ने मुख्यमंत्री की होने वाली प्रस्तावित जनसभा के स्थल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story