मुख्यमंत्री ने विपक्ष को दिखाया आईना : पुनीत मल्ली

धर्मशाला, 15 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने कहा कि बजट सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष को आईना दिखाया है। धर्मशाला में जारी एक प्रैस बयान में उन्होंने कहा कि सदन में मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा विधान सभा चुनावों के अंतिम दिनों में खोले गए 920 को बंद करने के मुददे पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा को अनुमति देने पर यह सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस सरकार की नीति और कार्य प्रणाली बिलकुल साफ है।
पुनीत मल्ली ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के साथ ही विपक्ष में बैठी भाजपा ने गलत हथकंडों का सहारा लेते हुए नाकारात्मक रवैया अपनाया हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का लगातार यह प्रयास है कि प्रदेश को घाटे से कैसे उभारा जाए तथा पूर्व भाजपा सरकार जनता पर जो 75 हजार करोड़ का कर्जा थोप कर गई है उसे भी किस प्रकार से कम किया जाए।
प्रदेश सचिव ने कहा कि विधायक निधि पर हल्ला करने की अपेक्षा विपक्ष को इस पर विचार करना चाहिए तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यों की प्रशंसा करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि विधायक निधि को खत्म नही गया बल्कि इसे रोका गया है तथा विधायक निधि अकेले भाजपा विधायकों की ही नही रोकी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।