बागी विधायकों को जनता दिखाएगी आईना, जमानतें होंगी जब्त : चंद्र कुमार

बागी विधायकों को जनता दिखाएगी आईना, जमानतें होंगी जब्त : चंद्र कुमार
WhatsApp Channel Join Now
बागी विधायकों को जनता दिखाएगी आईना, जमानतें होंगी जब्त : चंद्र कुमार






धर्मशाला, 02 अप्रैल (हि.स.)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चैधरी चंद्र कुमार ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बागी विधायकों पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि जनता के साथ धोखा करने वाले इन विधायकों को उपचुनाव में जनता सबक सिखाने वाली है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने इनको पूरी तरह नकारने का मन बना लिया है तथा आने वाले उपचुनाव में इन सभी की जमानतें जब्त होने वाली हैं।

चौधरी चंद्र कुमार मंगलवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बागी विधायक सुधीर शर्मा के कांग्रेस पार्टी में रहते हुए घुटन महसूस होने वाले बयान पर कहा कि जब उन्हें पूर्व वीरभ्द्र सिंह की सरकार में मंत्री बनाकर अहम ओहदा दिया गया तब उन्हें घुटन महसूस नही हुई। उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया तब उन्हें घुटन महसूस नही हुई। उन्होंने बागी विधायकों को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बड़ा नेता बनाया वही अब भाजपा में जाकर बौने नेता बन जाऐंगे। उन्हें जो मान सम्मान कांग्रेस ने दिया वह भाजपा में कभी नही मिलने वाला है।

चंद्र कुमार ने कहा कि सुधीर शर्मा को धर्मशाला की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। यही बजह है कि उन्हें अपने कार्यक्रम में पुराने विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ से लोगों को लाना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि यही सुधीर शर्मा 10 साल बाद एक बार फिर हाथ जोड़कर वापिस कांग्रेस में शामिल करने के लिए कहेंगे।

कृषि मंत्री ने सुधीर सहित अन्य बागी विधायकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने किस तरह से कांग्रेस सरकार को तोड़ने के लिए धनबल का इस्तेमाल कर इन्हें शामिल किया है, यह सब चुनावों के दौरान जनता के सामने लाया जाएगा ताकि जनता को इनका सच पता चल सके। जिस तरह से इन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई और बड़े होटलों में ठहराया गया, इस सबका खर्चा किसने उठाया इस बारे भी लोगों को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन विधायकों ने कहां कहां सम्पत्तियां व होटल बनाए हैं इस बारे भी जनता को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो घिनौनी राजनीति प्रदेश के इतिहास मंे भाजपा के साथ मिलकर इन लोगों ने की है उसका जबाव इन्हें जनता इन चुनावों में जरूर देगी।

पिछले विधानसभा चुनावों में भी प्रतिभा और मैंने सोनिया से मिलकर दिलाई थी सुधीर को टिकट

चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में भी सुधर शर्मा को पार्टी हाईकामन टिकट देने के मूड़ में नही थी। बावजूद इसके प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मैने सोनिया गांधी से मिलकर इसकी पैरवी की और तब जाकर इसे टिकट मिल पाया था।

सीयू के लिए भाजपा ने क्यों जमा नही करवाई 30 करोड़ की राशि

चंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा बार बार केंद्रीय विश्वविद्यालय को मुद्दा बनाकर जनताको भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब 30 करोड़ की राशि क्यों जमा नही करवाई गई। उन्होंने कहा कि भाजपा बिना बजह इसे मुद्दा बना रही है। फिर भी सुक्खू सरकार इस बारे गंभीर है और आने वाले समय में इस राशि का जमा करवाकर जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story