भाजपा के सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर मंथन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर मंथन


धर्मशाला, 07 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला कांगड़ा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला एवं जिला बैठक का आयोजन शाहपुर में किया गया। यह बैठक संगठनात्मक जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक जिला कांगड़ा के प्रभारी एवं विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यही हमारी शक्ति है और यही हमारी पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस अभियान को बूथ स्तर तक पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाएं ताकि पार्टी को और मजबूती मिले।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक अरुण कुमार मेहरा कूका, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, संगठनात्मक जिला कांगड़ा के सह-प्रभारी संजीव शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु सहित जिला के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story