हिमाचल भाजपा सह-प्रभारी दर्शना सिंह 25 अक्टूबर से कांगड़ा के तीन दिवसीय प्रवास पर

WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल भाजपा सह-प्रभारी दर्शना सिंह 25 अक्टूबर से कांगड़ा के तीन दिवसीय प्रवास पर


धर्मशाला, 23 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल भाजपा सह-प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह 25 अक्टूबर से कांगड़ा और ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रही हैं। अपने प्रवास के दौरान दर्शना सिंह कांगड़ा जिला के चार भाजपा संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगी वहीं शक्तिपीठों में पूजा अर्चना भी करेंगी।

प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के मुताबिक 25 अक्टूबर को सांसद दर्शना सिंह सुबह करीब 11 बजे गग्गल एयरपोर्ट पर पंहुचेंगी। गग्गल एयरपोर्ट से वह नूरपुर के लिए रवाना होंगी जहां भाजपा जिला नुरपूर की बैठक में भाग लेंगी। नूरपुर से वह शाम को धर्मशाला लौटेंगी जहां उनका रात्रि प्रवास सर्किट हाउस में रहेगा। अगले दिन 26 अक्टूबर की सुबह वह सबसे पहले चामुण्डा माता मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। इसके बाद भाजपा सह प्रभारी पालमपुर के लिए रवाना होंगी जहां भाजपा जिला पालमपुर की बैठक को संबोधित करेंगी।

इसी दिन शाम को भाजपा जिला कांगड़ा की बैठक में भाग लेंगी। इसी देर सांय मैक्लोडगंज में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। रात्रि प्रवास सर्किट हाउस धर्मशाला में होगा।

प्रवास के अंतिम दिन 27 अक्टूबर को प्रातः कांगड़ा के बजरेश्वरी माता मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद बगलामुखी माता मंदिर में भी दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगी।

इसके बाद वह भाजपा जिला देहरा की बैठक में हिस्सा लेंगी। वही दोपहर बाद वह देहरा से ऊना के लिए रवाना होंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765731 Articles

Share this story