भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने धर्मशाला रैली के लिए झोंकी पूरी ताक़त

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने धर्मशाला रैली के लिए झोंकी पूरी ताक़त


धर्मशाला, 02 दिसंबर (हि.स.)। कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ 4 दिसम्बर को होने वाले प्रदेश स्तरीय विशाल प्रदर्शन की तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। डॉ. बिंदल खुद रैली के फ्लेक्स, होर्डिंग्स और प्रमोशनल डिज़ाइन्स को अंतिम रूप दे रहे हैं। पार्टी कार्यक्रम को लेकर उनकी यह जमीनी सक्रियता और संवेदनशीलता कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरने का काम कर रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष का इस स्तर पर आकर सीधे डिज़ाइनिंग में शामिल होना दिखाता है कि भाजपा के लिए यह प्रदर्शन सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनहित की लड़ाई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। उनका मानना है कि डॉ. बिंदल के इस ‘छोटे-से लेकिन बड़े संदेश देने वाले कदम’ ने पूरे संगठन में नई ऊर्जा भर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story