सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा का वीरवार को धर्मशाला में हल्ला बोल

WhatsApp Channel Join Now


धर्मशाला, 08 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी धर्मशाला मंडल द्वारा वीरवार को कचहरी अड्डा में आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन पूर्व मंत्री एवं विधायक सुधीर शर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भाग लेंगे।

प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रभारी विश्वचक्षु ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है तथा युवाओं और महिलाओं से जुड़े गंभीर विषयों की लगातार अनदेखी कर रही है। इसी के विरोध में यह आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है, ताकि जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story