भाजपा संगठनात्मक चुनाव : देहरा से अजय खट्टा और पालमपुर से रागिनी बने अध्यक्ष
धर्मशाला, 5 जनवरी (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के चलते रविवार को पालमपुर और देहरा जिला संगठनात्मक चुनाव हुए। देहरा से अजय खट्टा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है जबकि पालमपुर से रागिनी रुकवाल की ताजपोशी अध्यक्ष पद पर हुई है। वहीं कांगड़ा संगठनात्मक जिला के लिए नामांकन प्रक्रिया को पूरा किया गया। रविवार को हुए इन दो चुनाव में रागिनी रुकवाल भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर की अध्यक्ष चुनी गई। जबकि देहरा से अजय खट्टा को यह जिम्म्मेदारी मिली है। कांगड़ा जिला का अध्यक्ष कल सोमवार को चुना जाना है। पालमपुर में हुए चुनावों में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा चुनाव अधिकारी रहे। वहीं कांगड़ा जिला के लिए इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर चुनाव अधिकारी बनाये गए हैं। पालमपुर में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि कांगड़ा जिला में भाजपा ने देहरा, नूरपुर, कांगड़ा और पालमपुर को संगठनात्मक जिला बनाया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया