भाजपा ने की जिला परिषद उम्मीदवारों की घोषणा
धर्मशाला, 05 मई (हि.स.) ।कांगड़ा जिला में जिला परिषद चुनाव हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का मंगलवार को चयन कर लिया गया है। फिलहाल तीन संगठनात्मक जिलों के लिए उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं।
संगठनात्मक जिला कांगड़ा में चड़ी वार्ड से ओम शर्मा को जिला परिषद उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह मंझग्रा से बिंदू, खोली वार्ड से विजय कुमार, हलेडकलां से रिमप्ल कुमार, दौलतपुर से देवी लाल, तियारा से सुनीता देवी, ठारू विकास चौधरी, सुन्नी से मधु बाला, सुन्नी से तनुजा रानी, सौकनी द कोट के लिए सीमा कुमारी तथा झिकली इच्छी से सतीश चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।
संगठनात्मक जिला नूरपुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों में वार्ड भडवार से अनूप राणा, ममूह गुरचाल से सुरजीत बिट्टू, भलेटा वार्ड से अनुराधा पठानिया, बरण्डा से अजय सिंह, भाली से ममता देवी, भरमाड़ (मैरा) से अनुराधा, जरोट
से लक्ष्मण सिंह, फारिया से रविन्द्र सिंह, मनोह सिहाल से वंदना कालिया, गुरियाल से मनोज शर्मा (कालू) रैहन-2 से गुरनेश शर्मा (राजू), रियाली से सुरिन्द्र कुमारी, डमटाल से आशा देवी, गंगथ से दीक्षा परमार, शेखूपुर से अभिमन्यु कंवर तथा इन्दौरा से काली दास को उम्मीदवार बनाया गया है।
संगठनात्मक जिला पालमपुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों में गदियाड़ा वार्ड से जगतम्बा देवी, लम्बागांव से सकीमा देवी, मझेड़ा से अनीता देवी, आलमपुर से रक्षा देवी, नगरी कलुण्ड से रंजना भट्ट, नच्छीर बंदला से अर्जुन सिंह, अवेरी से बलवंत ठाकुर, कुदैल से मीना अरनोट, तरेहल से मोनू देवी, संसाल से जय गोपाल, बारी से अनुपमा चौधरी, अरला से तनु भारती, नौरा से सरिता राणा तथा सुलह से सुमन कटोच को उम्मीदवार बनाया गया है।
पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी निकाय चुनाव के प्रदेश संयोजक, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने बताया कि मण्डल, जिला एवं प्रदेश चुनाव समिति से चर्चा करने के उपरांत इन उम्मीदवारों के नाम फाइनल किये गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

