भाजयुमो जिला कांगड़ा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
भाजयुमो जिला कांगड़ा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन


भाजयुमो जिला कांगड़ा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन


धर्मशाला, 17 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला कांगड़ा द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत वीरवार को दाड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं, कार्यकर्ताओं और आम जनमानस ने भाग लिया और मानवता की भलाई के लिए स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया।

इस रक्तदान का आयोजन भाजयुमो के जिला अध्यक्ष तपन मन्हास के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, चन्द्रभूषण नाग, राकेश शर्मा, विश्व चक्षु, रवि दत्त शर्मा, रंजू रुस्तगी, मोनी धीमान, शाश्वत कपूर, संदीप शर्मा, सुशील कपूर जैसे वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों और सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।

कार्यक्रम के समापन पर भाजपा एवं भाजयुमो जिला कांगड़ा की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली मेडिकल टीम में शामिल डॉ नंदिता कटोच (सीनियर रेसिडेंट), रगू राम, राजीव समकारिया शैलजा, मधु, आशीष, प्रदीप, जॉनी धीमान और रक्त देने वाले सभी रक्तदाताओं तथा इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story