बैडमिंटन खिलाड़ी प्रिया शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, बोर्ड अध्यक्ष ने किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
बैडमिंटन खिलाड़ी प्रिया शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, बोर्ड अध्यक्ष ने किया सम्मानित


धर्मशाला, 16 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के पद पर कार्यरत तुलसी देवी की सुपुत्री प्रिया शर्मा का अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बोर्ड कार्यालय में छात्रा को सम्मानित किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होना छात्रा की कड़ी मेहनत, लगन, प्रतिभा और समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा प्रतिभाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं और खेलों में हासिल की गई ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं।

बोर्ड अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि छात्रा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन और जीवन में सफलता की नई ऊँचाइयां प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बोर्ड परिवार ने भी छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762151 Articles

Share this story