सुरक्षित बचपन अभियान’ के दूसरे दिन स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
सुरक्षित बचपन अभियान’ के दूसरे दिन स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


धर्मशाला, 28 अक्टूबर (हि.स.)।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बच्चों के अधिकारों की रक्षा तथा बाल यौन शोषण की रोकथाम के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के दूसरे दिन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा द्वारा दाड़ी व शाहपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा के सचिव आर. मिहुल शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, बाल संरक्षण संबंधी प्रावधानों तथा यौन शोषण की रोकथाम के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और तालुका विधिक सेवा समितियों के साथ संबंधित विभागों एवं संस्थानों के समन्वय से विद्यालय स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों में न्यायिक अधिकारियों, बाल कल्याण समितियों, किशोर न्याय बोर्डों, जिला बाल संरक्षण इकाइयों, महिला एवं बाल विकास विभाग, पोक्सो अधिनियम के तहत सहायता प्रदान करने वाले व्यक्तियों, पैनल अधिवक्ताओं, पैरा-लीगल वालंटियर्स, विधि विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा विद्यालय प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768476 Articles

Share this story