राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लक्ष्य निर्धारित करें खिलाड़ी : अनुराग शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लक्ष्य निर्धारित करें खिलाड़ी : अनुराग शर्मा


धर्मशाला, 28 अक्टूबर (हि.स.)। धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 लड़के एवं लड़कियों की एथलेटिक्स मीट का बुधवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों के साथ बिलासपुर, चौपाल स्थित खेल छात्रावासों तथा खेलो इंडिया केंद्र के कुल 429 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी।

अनुराग शर्मा ने बताया कि नादौन में करोड़ों रुपये की लागत से इंडोर मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किया जा रहा है। इसमें शूटिंग रेंज, स्विमिंग पूल, जिम, बहुउद्देशीय खेल हॉल, चार बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट तथा टेनिस कोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए आवासीय सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है।

एशियाई खेलों की विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

इस अवसर पर एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली धावक सीमा कुमारी तथा कबड्डी खिलाड़ी भावना ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मुख्यातिथि ने युवा खिलाड़ियों से इन खिलाड़ियों के संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इनकी सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

समारोह के दौरान राज्यसभा सांसद ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768476 Articles

Share this story