प्रख्यात साहित्यकार एवं शिक्षक रमेश मस्ताना के निधन पर जताया गहरा शोक
धर्मशाला, 06 नवंबर (हि.स.)। प्रख्यात साहित्यकार एवं शिक्षक रमेश मस्ताना की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर भाषा एवं संस्कृति विभाग ने गहरा शोक प्रकट किया है। विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि रमेश मस्ताना के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से साहित्य एवं शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
रमेश मस्ताना का पहाड़ी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के प्रति विशेष लगाव और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। एक शिक्षक एवं साहित्यकार के रूप में उन्होंने समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।
भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
रमेश मस्ताना का बीते दिन सड़क दुर्घटना में माैत हाे गई थी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

