राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा ने ली सांसद पद की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा ने ली सांसद पद की शपथ


राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा ने ली सांसद पद की शपथ


नई दिल्‍ली, 16 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा ने वीरवार को संसद परिसर में राज्य सभा सांसद के तौर पर शपथ ली। उन्हें उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह संसद के दोनों सदनों में हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सांसद हैं।

उन्होंने संसद में हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा के कार्य करने का संकल्प लिया और केन्द्र सरकार के समक्ष हिमाचल के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए हर संभव प्रयास करने का प्रण लिया। अनुराग शर्मा ने हिमाचल की वित्तीय स्थिति के लिए केन्द्र से मदद और हिमाचल में लम्बित रेल, सड़क और ढांचागत परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों को संसद में पुरजोर तरीके से उठाने का संकल्प लिया।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उन्हें राज्य सभा में नामांकन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके नामांकन से कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है जिससे राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिली है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story