कृषि विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल टीम नॉर्थ ज़ोन अंतर-विश्वविद्यालय चैंपियनशिप के लिए रवाना

WhatsApp Channel Join Now
कृषि विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल टीम नॉर्थ ज़ोन अंतर-विश्वविद्यालय चैंपियनशिप के लिए रवाना


धर्मशाला, 29 अक्टूबर (हि.स.)। चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर की बास्केटबॉल (पुरुष) टीम को वीरवार को छात्र कल्याण अधिकारी प्रो. जय देव ने नॉर्थ ज़ोन अंतर-विश्वविद्यालय बास्केटबॉल (पुरुष) चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना किया। यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2026 तक महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, पटियाला (पंजाब) में आयोजित की जाएगी।

पशु चिकित्सा रोग विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ राकेश कुमार 12 सदस्यीय टीम के साथ टीम मैनेजर के रूप में गए हैं।

टीम में कृषि महाविद्यालय तथा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय से चार-चार खिलाड़ी, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय से तीन खिलाड़ी तथा आधारभूत विज्ञान महाविद्यालय से एक खिलाड़ी शामिल हैं।

विश्वविद्यालय ने टीम को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं तथा आशा व्यक्त की है कि सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768865 Articles

Share this story