कृषि मंत्री 29 नवंबर से 6 दिसंबर तक रहेंगे ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 27 नवंबर (हि.स.)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार 29 नवंबर से 6 दिसंबर तक ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र के विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहों में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कृषि मंत्री 29 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसी क्रम में 30 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाली, एक दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा सूरियां, 2 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुरघाड़, 3 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मतलाहड़, 4 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सीवीएमसी ज्वाली तथा 5 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलदोआ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहों में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों का समय प्रातः 11 बजे से निर्धारित है।

वहीं, 6 दिसंबर को कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रातः 11 बजे सीडीपी-जाइका फेज-2 के तहत बनोली खास में उठाऊ सिंचाई परियोजन का उद्घाटन करने के उपरांत जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रवास के दौरान कृषि मंत्री का रात्रि ठहराव ज्वाली में रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784169 Articles

Share this story