कांगड़ा जिला में 115 स्थानों पर लगेंगे आयुष्मान आरोग्य शिविर : सीएमओ
धर्मशाला, 25 अप्रैल (हि.स.)।
कांगड़ा जिला में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के और लोगों को घर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से मई के महीने के दौरान 115 स्थानों में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इन शिविरों में मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर (मधुमेह) की जांच और छाती का एक्स-रे किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ विवेक करोल ने बताया कि एक मई से 30 मई तक जिला के सभी 15 ब्लॉक में अलग अलग जगह इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। जांच शिविरों में खासकर बीपी, शुगर सहित टीबी जांच के लिए छाती के एक्स-रे किये जाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

