धर्मशाला में खुला आम आदमी पार्टी का कार्यालय

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 24 अक्टूबर (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को धर्मशाला में अपने नए पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यालय का उद्घाटन आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र भर से आए पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई जाने-माने चेहरे भी नज़र आए, जिनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।

जनसमूह को संबोधित करते हुए ऋतुराज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी ईमानदार राजनीति का विकल्प लेकर प्रदेश के हर घर तक पंहुचेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा, गांव-गांव तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, युवाओं के लिए रोज़गार और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुँचाएँ और बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत करें। उन्होंने यह भी कहा कि धर्मशाला का यह कार्यालय जनता की आवाज़ बनेगा और यहां हर व्यक्ति की समस्या सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि नया कार्यालय धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क और जन-समस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766233 Articles

Share this story