कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर 4 अप्रैल को विशेष जागरूकता कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 02 अप्रैल (हि.स.)। जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा 4 अप्रैल को 1905 के कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के अवसर पर आपदा जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय धर्मशाला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य आम जनता को आपदा प्रबंधन एवं भूकंप सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

यह जानकारी देते हुए एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि इस क्रम में 4 अप्रैल को प्रातः 10ः30 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर से पुलिस ग्राउंड धर्मशाला तक सिटीजन साॅलिडेरिटी मार्च (आपदा जागरूकता रैली) का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएंगी।

उन्होंने आम जनता से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि आपदा के समय सही जानकारी और तैयारी के माध्यम से जन-धन की हानि को कम किया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story