नाहन में पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने मांगो को लेकर किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
नाहन में पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने मांगो को लेकर किया प्रदर्शन


नाहन, 16 मार्च (हि.स.)।सिरमौर जिला पेंशनर संघ जिला सिरमौर ने आज अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यकाल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में विभिन्न विभागों, बोर्डों , कॉर्पोरेशनो, नगर शहरी निकायों के पेंशनरों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उनके 2016 से लंबित वित्तीय लाभ अभी तक नहीं दिए गए हैं, इसके इलावा महंगाई भत्ते भी नहीं अदा किए गए हैं। सरकार ने अपने वादे नहीं निभाएं हैं और पेंशनर ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओ एल चौहान ने बताया कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन का दावा कर रही है और समाज के बुजुर्ग सड़कों पर है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने बजट में एरियर अदायगी, मेडिकल बिल भुगतान का भुगतान नहीं किया तो 30 मार्च को सभी पेंशनर घेराव करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story