जेओए लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 06 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लाइब्रेरी) के 78 पदों (ट्रेनी) को भरने के लिए पोस्ट कोड-25024 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 1355 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1051 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 159 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

6 और 8 जून को दस्तावेजों की जांच के बाद 77 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) का एक पद खाली रह गया है। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी सफल उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story